-
परिभाषा - कभी के किए हुए अपने उपकार या दूसरे के अपराध का उल्लेख करके ताना देना
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम अपने अपंग भाई को बहुत उघटता है।
- समानार्थी शब्द -
उकटना ,
उगटना
-
परिभाषा - दबी, बीती या भूली हुई पुरानी बातों की नये सिरे से चर्चा करना
- वाक्य में प्रयोग -
चार मिले नहीं कि वे गड़े मुर्दे उखाड़ने लगते हैं।
- समानार्थी शब्द -
गड़े मुर्दे उखाड़ना
-
परिभाषा - ढकने वाली वस्तु हटाना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने तोहफ़ा जल्दी से खोल दिया।
- समानार्थी शब्द -
खोलना ,
उघारना ,
उघाड़ना
-
परिभाषा - किसी को चिढ़ाने,दुखी करने,नीचा दिखाने आदि के लिए कोई बात कहना जो स्पष्ट शब्द में नहीं होने पर भी उक्त प्रकार का अभिप्राय प्रकट करती हो
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन की कंजूसी पर श्याम ने व्यंग्य किया।
- समानार्थी शब्द -
व्यंग्य करना ,
हँसी उड़ाना ,
ताना मारना