-
परिभाषा - भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री जो जवाहरलाल नेहरू की पुत्री थीं
- वाक्य में प्रयोग -
इंदिरा गाँधी दो बार भारत की प्रधानमंत्री चुनी गईं।
- समानार्थी शब्द -
इंदिरा गाँधी ,
इंदिरा गांधी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - आश्विन के कृष्ण पक्ष की एकादशी
- वाक्य में प्रयोग -
सुशील की माँ धनदा को व्रत रखती है।
- समानार्थी शब्द -
धनदा
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - धन की अधिष्ठात्री देवी जो विष्णु की पत्नी कही गई हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लोग धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
लक्ष्मी ,
रमा ,
कमला
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - शोभित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त के समय आकाश की छटा देखते ही बनती है।
- समानार्थी शब्द -
छटा ,
सौंदर्य ,
शोभा
- लिंग -
स्त्रीलिंग