-
परिभाषा - पहुँचा हुआ फकीर या सिद्ध
- वाक्य में प्रयोग -
आमिल के दीदार के लिए भीड़ लगी हुई है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह जो कोई विशेष कार्य करता है
- वाक्य में प्रयोग -
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सभा में बड़े-बड़े नेताओं ने भाग लिया।
- समानार्थी शब्द -
कार्यकर्ता ,
कार्यकर्त्ता
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - झाड़-फूँक करने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
ओझाजी रमनिया का भूत उतार रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
ओझा ,
स्याना ,
सोखा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी ऊँचे पद पर काम करने वाला कर्मचारी
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम के पिताजी सेना में बड़े अफ़सर हैं।
- समानार्थी शब्द -
अधिकारी
- लिंग -
पुल्लिंग