-
परिभाषा - कुछ ऐसे उच्च सिद्धांत जिनको मनुष्य अपने जीवन में अपनाता है और उस पर ही चलना ठीक मानता है
- वाक्य में प्रयोग -
सब के अपने-अपने आदर्श होते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
उसूल ,
असूल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह कार्य, व्यक्ति आदि जिसका हमें अनुकरण करना चाहिए
- वाक्य में प्रयोग -
कृत्रिम पैर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला अरुणिमा सिन्हा अपने आप में एक मिसाल है।
- समानार्थी शब्द -
मिसाल ,
उदाहरण
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जिसके रूप, गुण आदि का अनुकरण किया जाए या जो संपूर्णता या उत्तमता का अच्छा मानक हो
- वाक्य में प्रयोग -
मालवीयजी एक आदर्श व्यक्ति थे ।
-
परिभाषा - वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
वैज्ञानिकों ने पक्षियों को नमूना मानकर हवाई जहाज़ का निर्माण किया ।
- समानार्थी शब्द -
नमूना ,
प्रारूप
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी विषय का कुछ विस्तार से किया हुआ वर्णन
- वाक्य में प्रयोग -
वह रामायण की टीका लिख रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
टीका ,
व्याख्या ,
विवरण
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - पृथ्वी के किसी भाग की स्थिति आदि का वह चित्र जिसमें देश, नगर, नदी, पहाड़ आदि दिखाए गए हों
- वाक्य में प्रयोग -
यह भारत का राजनैतिक नक्शा है ।
- समानार्थी शब्द -
नक्शा ,
मानचित्र
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - लेख आदि का अक्षरशः स्वरूप
- वाक्य में प्रयोग -
परीक्षा प्रमाण पत्र की एक और प्रति के लिए विद्यालय में आवेदन दिया है ।
- समानार्थी शब्द -
प्रति ,
प्रतिलेख ,
प्रतिलिपि
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - वह शीशा जिसमें मुँह आदि देखते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
मीना के हाथ से आइना टूट गया। / मीना के हाथ से आरसी टूट गयी।
- समानार्थी शब्द -
आरसी ,
आइना ,
दर्पण
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - देखने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
बेटे को देखने से पहले ही उसने अपनी आँखें मूँद ली ।
- समानार्थी शब्द -
देखना ,
ताकना ,
निहारना
- लिंग -
अज्ञात