-
परिभाषा - मौर्य वंश का एक प्रसिद्ध राजा जो बिन्दुसार का पुत्र था
- वाक्य में प्रयोग -
कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था।
- समानार्थी शब्द -
सम्राट अशोक
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पच्चीस से तीस फुट ऊँचा एक सदाहरित पेड़ जिसकी पत्तियाँ आम की पत्तियों की तरह लंबी होती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अशोक पूरे भारत में पाया जाता है।
- बहुवचन -
अशोक
- समानार्थी शब्द -
अशोक वृक्ष ,
शिंशपा
- लिंग -
पुल्लिंग
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - जो शोक से रहित हो
- वाक्य में प्रयोग -
वही व्यक्ति शोकहीन हो सकता है जो माया से परे हो।
- समानार्थी शब्द -
शोकहीन ,
शोकरहित ,
अवसादहीन
-
परिभाषा - एक सफेद, बहुत वजनी और चमकीली धातु जो साधारणतः द्रव रूप में रहती है
- वाक्य में प्रयोग -
पारा ही एक ऐसी धातु है जो द्रव अवस्था में पायी जाती है।
- समानार्थी शब्द -
पारा ,
पारद ,
पारत
- लिंग -
पुल्लिंग