परिभाषा - किसी सतह का भाग
वाक्य में प्रयोग -
उसके शरीर में कई स्थानों पर तिल हैं। / पक्षियों के रात्रि विश्राम के लिए यह पीपल का वृक्ष उपयुक्त स्थान है।
समानार्थी शब्द -
स्थान ,
जगह
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - वह जगह जहाँ लोगों या सामान को छोड़ने या ले जाने के लिए रेलगाड़ी आकर रुकती है
वाक्य में प्रयोग -
स्टेशन पर बहुत भीड़ होती है।
समानार्थी शब्द -
स्टेशन ,
रेलवे स्टेशन
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - किसी व्यक्ति, विषय, बात या घटना की कोई विशेष स्थिति
वाक्य में प्रयोग -
आपने ये अपनी क्या स्थिति बना रखी है? / अपने दोस्त का बुरा हाल देखकर मनोज उदास हो गया।
समानार्थी शब्द -
हाल ,
स्थिति ,
गत
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - वह जगह जहाँ लोग रहते हैं
वाक्य में प्रयोग -
इस मकान में चार कमरे हैं। / मेरे घर की खिड़की से बहुत अच्छा दृश्य दिखाई देता है।
समानार्थी शब्द -
घर ,
मकान ,
गृह
लिंग -
पुल्लिंग
परिभाषा - वह स्थान जहाँ कोई रहता हो
वाक्य में प्रयोग -
स्वच्छ और हवादार आवास स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। / यह पेड़ ही इन पक्षियों का बसेरा है। / कई लोग ऐसे हैं जिनके पास छत नहीं है।
समानार्थी शब्द -
आवास ,
निवास स्थान ,
घर
लिंग -
पुल्लिंग