-
परिभाषा - एक काव्यालंकार जिसमें किसी वस्तु के रूप तथा गुण का क्रमशः अवतरण प्रदर्शित किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
ये पंक्तियाँ अवरोह का एक अच्छा उदाहरण हैं।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
पहाड़ से अवरोहण करते समय सावधान रहना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
अवरोहण ,
उतरन
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जैन मतानुसार उतार का समय जिसमें रूपादि का क्रमशः ह्रास होता है
- वाक्य में प्रयोग -
जैन मतानुसार अवसर्पिणी में मनुष्य के पास आत्मशुद्धि के लिए समय नहीं होता है।
- समानार्थी शब्द -
अवसर्पिणी ,
विरोह
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - गिरने या घटने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
शेयर के मूल्यों में लगातार गिरावट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
गिरावट ,
घटाव ,
उतार
- लिंग -
पुल्लिंग