-
परिभाषा - अरबी भाषा का या अरबी भाषा से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे पास क़ुरान की अरबी प्रति है।
-
परिभाषा - अरब की भाषा
- वाक्य में प्रयोग -
यह पुस्तक अरबी में लिखी हुई है।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - अरब का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
इस होटल में अरबी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।
-
परिभाषा - एक प्रकार का कंद जिसकी तरकारी बनाकर खाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
सीता अरबी की सब्जी बना रही है।
- समानार्थी शब्द -
घुइयाँ ,
अरवी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक प्रकार का पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
अरबी के पत्ते पान के समान बड़े-बड़े होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
घुइयाँ ,
अरवी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - अरब देश का ऊँट
- वाक्य में प्रयोग -
वे अरबी पर सवार होकर यात्रा करने निकल पड़े।
- समानार्थी शब्द -
अरबी ऊँट
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह लिपि जिसमें अरबी आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अरबी पढ़ना सीख लिया है।
- समानार्थी शब्द -
अरबी लिपि
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - अरब देश का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो
- वाक्य में प्रयोग -
कई अरब मेरे अच्छे मित्र हैं।
- समानार्थी शब्द -
अरब ,
अरबवासी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - अरब देश का घोड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
खलीफा अरबी घोड़े पर सवार होकर आया।
- समानार्थी शब्द -
अरबी घोड़ा ,
ताजी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - चमड़ा मढ़ा हुआ एक प्रकार का बाजा जो गले में लटका कर दो पतली कमचियों या लकड़ियों से बजाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
ताज़िये का जुलूस ताशा बजा कर निकालते हैं।
- समानार्थी शब्द -
ताशा ,
तासा
- लिंग -
पुल्लिंग