-
परिभाषा - जिनमें मेल न हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह अपने बेमेल विवाह से दुखी है।
- समानार्थी शब्द -
बेमेल ,
उन्मेल
-
परिभाषा - जिसमें सामंजस्य न हो या सामंजस्य का अभाव हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसके सामंजस्यहीन व्यवहार के कारण लोग उससे कटे-कटे रहते हैं।
- समानार्थी शब्द -
सामंजस्यहीन ,
असामंजस्य
-
परिभाषा - जो एक-दूसरे जैसे न हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह फूल इन सबसे अलग है। / माँ ने भिन्न रंगों के फूल ख़रीदे।
- समानार्थी शब्द -
भिन्न ,
असम
-
परिभाषा - जो बिना मिलावट का हो या एकदम अच्छा
- वाक्य में प्रयोग -
आज-कल बाज़ार में खरा सौदा मिलना मुश्किल है।
- समानार्थी शब्द -
खरा ,
बढ़िया ,
बेमिलावटी