-
परिभाषा - वाहनों के प्रारंभ होने व रुकने का स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी है ।
- समानार्थी शब्द -
स्टेशन ,
परिवहन स्थल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी विशेष कार्य के लिए कुछ लोगों के मिलने या इकट्ठा होने या रहने की जगह
- वाक्य में प्रयोग -
यह शहर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है ।
- समानार्थी शब्द -
गढ़ ,
केंद्र
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी विशेष कारणवश रहने या ठहरने की जगह
- वाक्य में प्रयोग -
यह चौराहा भिखारियों का अड्डा है ।
- समानार्थी शब्द -
ठिकाना ,
ठेका
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पिंजड़े के भीतर लगा वह डंडा जिस पर चिड़ियाँ बैठती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
तोता अड्डा पर झूल रहा है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - रहट की वह लकड़ी जो उसे उल्टा घूमने से रोकती है
- वाक्य में प्रयोग -
अड्डा अचानक टूट गया ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - एक तरह का बुनकर उपकरण जिससे कपड़ा बुना जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
आधुनिक समय में करघे का प्रचलन समाप्त होता जा रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
खड्डी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह स्थान जहाँ वेश्याएँ पेशा करती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
वेश्यावृत्ति पर पाबंदी लगने के बाद वेश्यालय अपने आप बंद हो जायेंगे ।
- समानार्थी शब्द -
वेश्यालय ,
रंडीपाड़ा ,
रंडीखाना
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह स्थान जो किसी कार्य आदि के लिए नियत हो या वहाँ कोई कार्य विशेष रूप से होता हो
- वाक्य में प्रयोग -
दिल्ली नेताओं के लिए एक राजनैतिक केंद्र है ।
- समानार्थी शब्द -
केंद्रस्थल
- लिंग -
पुल्लिंग