-
परिभाषा - जो भला या अच्छा हो या जिसमें अच्छे गुण हों या जिसके काम आदि से दूसरों का भला हो
- वाक्य में प्रयोग -
दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
भला ,
बढ़िया
-
परिभाषा - कोई काम, घटना आदि जैसा होना चाहिए वैसा
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है।
- समानार्थी शब्द -
ठीक-ठाक
- क्रिया विशेषण के प्रकार -
रीतिवाचक
-
परिभाषा - अच्छी तरह से या ऐसा जो प्रशंसा के योग्य हो
- वाक्य में प्रयोग -
आज सचिन ने अच्छा खेला।
- समानार्थी शब्द -
बढ़िया ,
अच्छी तरह
-
परिभाषा - जो हर तरह से अच्छी अवस्था में हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैं अच्छा हूँ। आप कैसे हैं ?
- समानार्थी शब्द -
बढ़िया ,
ठीक
-
परिभाषा - जो अच्छी तरह से परिणाम के रूप में हो या आए
- वाक्य में प्रयोग -
उसके शानदार जवाब पढ़कर शिक्षक उसे सौ में सौ अंक दे देते।
- समानार्थी शब्द -
बढ़िया ,
शानदार
-
परिभाषा - जो टूटा-फूटा या बिगड़ा न हो या अच्छी दशा में हो
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे एक पुरानी पर दुरुस्त कार खरीदनी है।
- समानार्थी शब्द -
दुरुस्त ,
ठीक
-
परिभाषा - जो देखने में अच्छा लगे
- वाक्य में प्रयोग -
उसने ताज़महल का सुंदर चित्र बनाया। / उसने ताज़महल का प्यारा चित्र बनाया।
- समानार्थी शब्द -
प्यारा ,
सुंदर
-
परिभाषा - जो साधारण से अच्छा हो
- वाक्य में प्रयोग -
बढ़िया कविता सुनाने पर राजू को इनाम मिला। / अच्छी कविता सुनाने पर राजू को इनाम मिला।
- समानार्थी शब्द -
बढ़िया
- विलोम शब्द -
ख़राब
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - ऐसा ही सही
- वाक्य में प्रयोग -
ख़ैर, आप जो ठीक समझें वही करें।
- समानार्थी शब्द -
खैर ,
भला
-
परिभाषा - जो परिशुद्ध हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह शुद्ध हिंदी बोलता है।
- समानार्थी शब्द -
शुद्ध ,
विशुद्ध
-
परिभाषा - मंगल जनक या शुभ है कि
- वाक्य में प्रयोग -
भला हो तुम्हारा। / भला आप हमारे घर आए तो।
- समानार्थी शब्द -
भला
-
परिभाषा - जो सुख देना वाला, लाभदायक और अनुकूल हो
- वाक्य में प्रयोग -
शुभ कामों में देर नहीं करनी चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
शुभ ,
पुण्य
-
परिभाषा - जिसे कोई रोग न हो
- वाक्य में प्रयोग -
इस दवा से दो दिन में ही मेरी तबीयत ठीक हो गई। / इस दवा से दो दिन में ही मेरी तबीयत स्वस्थ हो गई।
- समानार्थी शब्द -
स्वस्थ ,
ठीक ,
निरोग
-
परिभाषा - जिसका स्वाद अच्छा हो
- वाक्य में प्रयोग -
आज का भोजन बहुत ही स्वादिष्ट है। / इस होटल का खाना लजीज होता है।
- समानार्थी शब्द -
स्वादिष्ट ,
लज्जतदार ,
सुस्वाद