-
परिभाषा - एक नरक जिसमें विश्वासघातियों को जाना पड़ता है
- वाक्य में प्रयोग -
अंधतामिस्र का वर्णन मनुस्मृति में भी मिलता है।
- समानार्थी शब्द -
अंधतामिस्र नरक
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
अन्धतामिस्र
-
परिभाषा - योगशास्त्र के अनुसार पंच क्लेशों में से एक
- वाक्य में प्रयोग -
अंधतामिस्र में व्यक्ति को कुछ सूझता नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
मृत्यु भय
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
अन्धतामिस्र
-
परिभाषा - बहुत अधिक अंधकार
- वाक्य में प्रयोग -
घोर अंधकार में जंगल में कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।
- समानार्थी शब्द -
अंधतमस
- लिंग -
पुल्लिंग