-
परिभाषा - बाहरी अंग
- वाक्य में प्रयोग -
हाथ, कान आदि बहिरंग हैं।
- समानार्थी शब्द -
बाह्य अंग ,
बाहरी अंग
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
अंग
-
परिभाषा - वे औपचारिक कृत्य जो पूजन आदि के आरंभ में किये जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
पंडित जी अभी बहिरंग करवा रहे हैं।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
काम
-
परिभाषा - यों ही कहीं से आया या पहुँचा हुआ व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
उन्होंने बहिरंग को भीतर बुलाकर खाना खिलाया।
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
व्यक्ति
-
परिभाषा - जो किसी क्षेत्र, दल, वर्ग आदि से अलग, बाहर का या भिन्न हो
- वाक्य में प्रयोग -
घर के बाहरी खाली ज़मीन पर बैलों को चारा दे दो। / बाहरी लोगों को हमारी पार्टी के अंदरूनी मामलों में दख़ल नहीं देना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
बाहरी
- विलोम शब्द -
अंतरंग ,
अंदरूनी
- परिवर्तित संज्ञा -
जीव ,
वस्तु
-
परिभाषा - बाहर का या बाहर से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
आपका रोगी बाह्य कमरे में भर्ती है।
- समानार्थी शब्द -
बाह्य ,
बाहरी
- विलोम शब्द -
आंतरिक
- परिवर्तित संज्ञा -
तत्त्व
-
परिभाषा - जो आवश्यक न हो
- वाक्य में प्रयोग -
तुम अपना समय फ़ालतू कामों में क्यों बिताते हो।
- समानार्थी शब्द -
फ़ालतू ,
अनावश्यक
- विलोम शब्द -
आवश्यक ,
ज़रूरी
- परिवर्तित संज्ञा -
कार्य