-
परिभाषा - जो कम चौड़ा हो
- वाक्य में प्रयोग -
नदी की शुरुआत एक पतली धारा के रूप में होती है।
- समानार्थी शब्द -
सँकरा
- विलोम शब्द -
चौड़ा
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
- परिवर्तित संज्ञा -
मार्ग
-
परिभाषा - जिसकी मोटाई या व्यास कम हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह कपड़ा बहुत पतला है।
- समानार्थी शब्द -
महीन
- परिवर्तित संज्ञा -
वस्तु
-
परिभाषा - हल्के और पतले बदन या शरीर वाला
- वाक्य में प्रयोग -
यह पतली लड़की बहुत तेज़ दौड़ती है। / यह दुबली लड़की बहुत तेज़ दौड़ती है।
- समानार्थी शब्द -
दुबला
- विलोम शब्द -
मोटा
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
- परिवर्तित संज्ञा -
व्यक्ति
-
परिभाषा - जिसमें जल का अंश अधिक हो
- वाक्य में प्रयोग -
भैंस की अपेक्षा गाय का दूध अधिक पतला होता है।
- विलोम शब्द -
गाढ़ा
- परिवर्तित संज्ञा -
पदार्थ
-
परिभाषा - शरीर से क्षीण
- वाक्य में प्रयोग -
बीमारी के कारण वह बहुत दुबला हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
दुबला ,
क्षीण ,
कृशकाय ,
कृश
- परिवर्तित संज्ञा -
व्यक्ति