-
परिभाषा - आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ पुत्रवती महिलाएँ जिउतिया को व्रत रखती हैं।
- समानार्थी शब्द -
जिताष्टमी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
अष्टमी
-
परिभाषा - एक व्रत जो आश्विन कृष्णाष्टमी को पुत्रवती महिलाओं द्वारा किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
जिउतिया में पूरा दिन उपवास रखा जाता है।
- समानार्थी शब्द -
जिताष्टमी ,
जिताष्टमी व्रत
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
व्रत
-
परिभाषा - सूत की बनी एक प्रकार की माला जिसे पुत्रवती महिलाएँ जिताष्टमी व्रत में धारण करती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
महिलाएँ अपने पुत्रों की जीवन रक्षा के लिए जिउतिया में गाँठ लगाती हैं।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
माला