परिभाषा - अभिज्ञ या परिचित होना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे तुम्हारे घर का रास्ता पता है। / इस सवाल का जवाब सभी को पता है | / इस गणित के प्रश्न का हल किसे मालूम है ? / इस गणित के प्रश्न का हल कौन जानता है ? / वह कल ही घर गयी ये मुझे ज्ञात हुआ।
समानार्थी शब्द -
मालूम होना ,
ज्ञात होना ,
पता चलना ,
पता होना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
मूल शब्द -
जान
प्रत्यय -
ना
संक्रामिता -
अकर्मक
एक तरह का -
होना
प्रकार -
सीखना ,
समझना ,
भोगना ,
जानना ,
पहचानना
परिभाषा - किसी के स्वभाव या गुण को जानना
वाक्य में प्रयोग -
मैं उनको नहीं समझ पाई।
समानार्थी शब्द -
समझना ,
समझ पाना ,
पहचानना
एक तरह का -
जानना
परिभाषा - जानने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
नए आविष्कारों का अवगमन अत्यावश्यक है।
समानार्थी शब्द -
अवगमन ,
अवकलन ,
समझना ,
अवबोध
लिंग -
पुल्लिंग
एक तरह का -
क्रिया
परिभाषा - किसी कार्य को करने में समर्थ होना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे सिलाई-कढ़ाई आती है। / मैं सिलाई-कढ़ाई जानती हूँ।
समानार्थी शब्द -
आना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - किसी वस्तु अथवा व्यक्ति को देखते ही जान लेना कि यह कौन या क्या है
वाक्य में प्रयोग -
मैंने अपने पिताजी को दूर से पहचान लिया।
समानार्थी शब्द -
पहचानना
एक तरह का -
जानना
अनुलाग -
देखना
परिभाषा - किसी व्यक्ति, वस्तु आदि से पूर्व परिचित होना
वाक्य में प्रयोग -
मैं उसे दस साल से पहचानती हूँ।
समानार्थी शब्द -
पहचानना ,
चीन्हना
एक तरह का -
जानना
परिभाषा - ज्ञानेंद्रियों से बोध होना
वाक्य में प्रयोग -
अंधी महिला ने आवाज से ही अपने बेटे को पहचाना।
समानार्थी शब्द -
पहचानना ,
चीन्हना
एक तरह का -
जानना