-
परिभाषा - वह माला जिसे कन्या अपने भावी पति को पहनाती है
- वाक्य में प्रयोग -
सीता ने राम के गले में जयमाला डाल दी।
- समानार्थी शब्द -
वरमाला ,
जय-माल ,
जयमाल ,
वरमाल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
पुष्पहार
-
परिभाषा - विजयी का स्वागत या अभिनंदन करने के लिए उसको पहनाई जानेवाली माला
- वाक्य में प्रयोग -
लोग विजयी उम्मीदवार के गले में जयमाल डाल रहे थे।
- समानार्थी शब्द -
जयमाल ,
जय-माल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
माला