-
परिभाषा - किसी चीज से चट-चट शब्द उत्पन्न करना
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा अपना जीभ चटका रहा है।
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
चटक
- प्रत्यय -
आना
- संधि -
स्वर
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
बोलना
-
परिभाषा - किसी को चटकने में प्रवृत्त करना या ऐसा करना कि कुछ चटके
- वाक्य में प्रयोग -
गेंदबाज़ ने विकेट चटकाया ।
- एक तरह का -
काम करना
- प्रकार -
चटकाना
-
परिभाषा - उँगलियों के पोरों को इस प्रकार झटके से खींचना या जोर से दबाना कि उनसे चट शब्द निकले
- वाक्य में प्रयोग -
खाली होते ही वह अपनी उँगलिया चटकाती है ।
- एक तरह का -
बोलना
-
परिभाषा - चट शब्द उत्पन्न करते हुए कोई चीज तोड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
नौकरानी ने आज काँच का गिलास चटका दिया ।
- एक तरह का -
चटकाना
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति को इस प्रकार अप्रसन्न या उद्विग्न करना कि वह कड़वी और रूखी बातें करने लगे
- वाक्य में प्रयोग -
लड़के को किसने चटकाया कि वह आजकल सीधी तरह बात भी नहीं करता है ।
- समानार्थी शब्द -
चटका देना
- एक तरह का -
सताना
-
परिभाषा - किसी के मन में विरक्ति उत्पन्न करके उसे कहीं से चले जाने या भगाने में प्रवृत्त करना
- वाक्य में प्रयोग -
ये लोग नये नौकर को टिकने नहीं देते, उसे आते ही चटका देते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
चटका देना
- एक तरह का -
भगाना
-
परिभाषा - जान-बूझकर कोई ऐसा काम करना या बात कहना जिससे कोई अप्रसन्न हो जाए
- वाक्य में प्रयोग -
स्कूल में सभी बच्चे रामू को चिढ़ाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
चिढ़ाना ,
खिझाना
- एक तरह का -
सताना
- प्रकार -
मुँह चिढ़ाना ,
अँगूठा दिखाना