-
परिभाषा - जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो
- वाक्य में प्रयोग -
सुरेश की बेटी बहुत होशियार है।
- समानार्थी शब्द -
समझदार ,
अक़्लमंद
- विलोम शब्द -
बेवकूफ़
मूर्ख
-
परिभाषा - जो किसी काम को बहुत अच्छी तरह से करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी बहन कपड़े सिलने में बड़ी होशियार है।
- समानार्थी शब्द -
प्रवीण ,
निपुण ,
पारंगत
- विलोम शब्द -
अकुशल
-
परिभाषा - चतुराई से काम करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
चालाक पुलिस अफसर ने चोर को पकड़ लिया। / चतुर पुलिस अफसर ने चोर को पकड़ लिया। / सयाने पुलिस अफसर ने चोर को पकड़ लिया।
- समानार्थी शब्द -
सयाना ,
चालाक ,
चतुर
-
परिभाषा - वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो
- वाक्य में प्रयोग -
बुद्धिमानों की संगति में रहते-रहते तुम भी बुद्धिमान हो जाओगे।
- समानार्थी शब्द -
बुद्धिमान ,
अक़्लमंद ,
अकलमंद
-
परिभाषा - जो सावधान या होशियार हो
- वाक्य में प्रयोग -
पहरेदार को हमेशा खबरदार रहना चाहिए। / आवाज सुनते ही चौकीदार चौकन्ना हुआ।
- समानार्थी शब्द -
चौकन्ना ,
सावधान
-
परिभाषा - वह जो किसी कार्य को करने की विशेष योग्यता रखता हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्रवीणों को प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं।
- समानार्थी शब्द -
प्रवीण ,
निपुण ,
निपुण व्यक्ति
-
परिभाषा - धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
धोखेबाज व्यक्तियों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
धूर्त