-
परिभाषा - किसी बात या काम की हद
- वाक्य में प्रयोग -
हर मज़ाक की एक हद होती है।
- बहुवचन -
हदें
- समानार्थी शब्द -
पारावार ,
सीमा
-
परिभाषा - किसी विस्तार का अंतिम सिरा या किसी चीज की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई या गहराई की सबसे अधिक पहुँच
- वाक्य में प्रयोग -
यह नहर ही मेरे गाँव की हद है।
- समानार्थी शब्द -
हद्द ,
सीमा
-
परिभाषा - किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
भारतीय सीमा पर जवान डटे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
सीमा ,
सरहद
-
परिभाषा - आनंद, दुःख आदि की परिसीमा
- वाक्य में प्रयोग -
यह खबर सुनकर उसकी खुशी का पारावार नहीं रहा।
- समानार्थी शब्द -
पारावार ,
अंत ,
सीमा
-
परिभाषा - किसी प्रदेश या वस्तु के विस्तार की अंतिम सीमा बताने वाली रेखा या घेरा
- वाक्य में प्रयोग -
भारत और नेपाल के बीच की सीमारेखा को पार करने के लिए भारतीयों तथा नेपालियों को वीसा नहीं लेना पड़ता है।
- समानार्थी शब्द -
सीमारेखा