-
परिभाषा - ऊपर चढ़ने या उतरने के लिए स्थिर रूप से बनाया गया स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
सीढ़ी पर से पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ी ।
- बहुवचन -
सीढियाँ
-
परिभाषा - ऊँचे स्थान पर चढ़ने या उतरने का वह साधन जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है
- वाक्य में प्रयोग -
चोर ने छत पर चढ़ने के लिए बाँस की सीढ़ी का प्रयोग किया ।
- समानार्थी शब्द -
निसेनी ,
नसेनी
-
परिभाषा - ऊपर चढ़ने या उतरने के लिए बने साधनों में पैर रखने के लिए बना प्रत्येक स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
इस निसैनी की दो सीढ़ियाँ निकल गई हैं ।
- समानार्थी शब्द -
पैड़ी ,
पैरी
-
परिभाषा - उन्नति या बढ़ाव के मार्ग पर पड़ने वाली विभिन्न स्थितियों में से प्रत्येक स्थिति या स्थान (लाक्षणिक)
- वाक्य में प्रयोग -
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन 68वें पायदान पर हैं ।
- समानार्थी शब्द -
पायदान ,
सोपान