-
परिभाषा - सेना या फौज में रहकर लड़ने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
वह एक बहादुर सिपाही है।
- समानार्थी शब्द -
सैनिक
-
परिभाषा - प्रजा की जान और माल की रक्षा करने वाला सिपाही या अफसर
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही ने दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया।
- समानार्थी शब्द -
पुलिस ,
पुलिसवाला
-
परिभाषा - वह जो प्रतिरक्षा करता है
- वाक्य में प्रयोग -
सुरक्षा के लिए सीमा पर सिपाही तैनात हैं।
- समानार्थी शब्द -
सैनिक ,
पहरेदार
-
परिभाषा - साहसपूर्ण या वीरतापूर्ण कार्य करने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
भारत वीरों का देश है।
- समानार्थी शब्द -
वीर ,
योद्धा
-
परिभाषा - शतरंज में प्रयुक्त कई गोटियों में से वह जिसकी संख्या आठ होती है और जिसका मान सबसे कम होता है
- वाक्य में प्रयोग -
शतरंज के खेल में प्यादा हमेशा सीधा चलता तथा तिरछा मारता है।
- समानार्थी शब्द -
प्यादा ,
पैदल