-
परिभाषा - एक बहुत बड़ा जन्तु जो पराक्रमी, बलवान और देखने में भव्य होता है
- वाक्य में प्रयोग -
गिर के जंगल में सिंह हैं।
- बहुवचन -
सिंह
- समानार्थी शब्द -
बब्बर शेर ,
बबर शेर
-
परिभाषा - ज्योतिष में बारह राशियों में से पाँचवी राशि, जिसमें पूरा मघा, पूर्वा फाल्गुनी तथा उत्तरा फाल्गुनी का प्रथम पाद है
- वाक्य में प्रयोग -
इस समय सूर्य सिंह में है।
- समानार्थी शब्द -
सिंह राशि ,
सिंहराशि
-
परिभाषा - सिंह जाति का नर
- वाक्य में प्रयोग -
सिंह की गरदन पर लंबे-लंबे बाल होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
शेर ,
केशी
-
परिभाषा - छप्पय छंद का एक प्रकार
- वाक्य में प्रयोग -
सिंह में कुल एक सौ बावन मात्राएँ होती हैं।
-
परिभाषा - एक राग
- वाक्य में प्रयोग -
संगीतज्ञजी सिंह राग की खूबियाँ बता रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
सिंह राग
-
परिभाषा - वह पुरुष जो बल या ताक़त वाला हो या साहसपूर्ण या वीरतापूर्ण कार्य करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
सोहराब और रुस्तम दोनों शूरमा आपस में जूझ गये।
- समानार्थी शब्द -
शूरमा ,
नरवीर ,
बलवान