-
परिभाषा - जो गंदा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
रोज़ धुले कपड़े पहनने चाहिए। / साफ कपड़े पहन कर स्कूल आना चाहिए। / उसने एकदम झक सफ़ेद कपड़े पहने थे।
- समानार्थी शब्द -
धुला ,
झक ,
स्वच्छ
- विलोम शब्द -
गंदा
-
परिभाषा - (द्रव) जिसमें तलछट न हो
- वाक्य में प्रयोग -
हमेशा साफ़ पानी पीना चाहिए ।
- समानार्थी शब्द -
स्वच्छ
-
परिभाषा - जो अच्छी तरह सुनाई पड़े
- वाक्य में प्रयोग -
फोन से साफ़ आवाज नहीं आ रही है ।
- समानार्थी शब्द -
स्पष्ट
-
परिभाषा - बिना लांछित हुए या निर्दोष रूप से
- वाक्य में प्रयोग -
वह मुकदमे से साफ बरी हो गया ।
-
परिभाषा - बिना किसी कष्ट या हानि के
- वाक्य में प्रयोग -
वह दुर्घटना से साफ बच निकला ।
-
परिभाषा - ऐसे कि किसी को कुछ पता न चले या कोई कुछ भी बाधक न हो
- वाक्य में प्रयोग -
नौकरानी घर के सामान साफ़ उड़ा ले जाती है ।
-
परिभाषा - जिसके सम्पादन में अनुचित या नियम-विरुद्ध बात न हो
- वाक्य में प्रयोग -
साफ लेन-देन हो तो अच्छा रहता है ।
-
परिभाषा - जो घटा, कोहरे आदि से आच्छादित न हो
- वाक्य में प्रयोग -
सुबह की अपेक्षा दोपहर को मौसम साफ़ था ।
- समानार्थी शब्द -
स्वच्छ
-
परिभाषा - जो साफ समझ में आए
- वाक्य में प्रयोग -
इस कविता का भाव स्पष्ट नहीं है ।
- समानार्थी शब्द -
स्पष्ट
-
परिभाषा - जिसमें किसी प्रकार का मल या दोष न हो
- वाक्य में प्रयोग -
वातावरण शुद्ध होना चाहिए । / निर्मल मन से प्रभु को याद करो ।
- समानार्थी शब्द -
शुद्ध ,
स्वच्छ
-
परिभाषा - घसीटकर न लिखा हुआ या सुंदर ढंग से लिखा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
सिर्फ़ सुघड़ अक्षरों में लिखी कापियाँ पढ़िए ।
- समानार्थी शब्द -
सुघड़ ,
सुंदर ,
सुडौल
-
परिभाषा - जिसके ऊपर कुछ लिखा या छपा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मुझसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए ।
- समानार्थी शब्द -
सादा ,
कोरा
-
परिभाषा - मेघ से रहित
- वाक्य में प्रयोग -
रात का समय था और स्वच्छ गगन में तारे स्पष्ट दिखाई दे रहे थे ।
- समानार्थी शब्द -
स्वच्छ ,
मेघहीन ,
निरभ्र
-
परिभाषा - बिना कुछ छिपाए
- वाक्य में प्रयोग -
मैं जो कुछ भी कहूँगा, साफ़-साफ़ कहूँगा ।
- समानार्थी शब्द -
साफ़-साफ़ ,
स्पष्ट
-
परिभाषा - पूरी तरह से
- वाक्य में प्रयोग -
लड़के को एक बार आँख भर देखने की उसकी इच्छा थी। / यह बात सरासर झूठ है। / वह सड़क के एकदम बीचोबीच में खड़ा था।
- समानार्थी शब्द -
एकदम ,
सरासर ,
भर
-
परिभाषा - जिसके मन में कुछ बुरा न हो और जो एकदम सीधा-सादा हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसका बेटा बड़ा सीधा-सादा है। / उसका बेटा बड़ा भोला-भाला है।
- समानार्थी शब्द -
भोला-भाला ,
सीधा-सादा ,
भोला
-
परिभाषा - जिसका नाश हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
भूकंप में उसका सबकुछ गारत हो गया। / भूकंप में उसका सबकुछ नष्ट हो गया ।
- समानार्थी शब्द -
नष्ट ,
गारत ,
विध्वस्त