-
परिभाषा - किसी प्रकार का संबंध
- वाक्य में प्रयोग -
इस काम से राम का कोई रिश्ता नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
रिश्ता ,
संबंध ,
मतलब
-
परिभाषा - दो वस्तुओं में किसी प्रकार का संपर्क बतलाने वाला तत्व
- वाक्य में प्रयोग -
उस अचार को खाने तथा बुरा सपना देखने के बीच कोई संबंध अवश्य था।
- समानार्थी शब्द -
संबंध ,
अनुबंध
-
परिभाषा - विवाह अथवा उसका निश्चय
- वाक्य में प्रयोग -
मंगला के लिए बिलासपुर में संबंध पक्का हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
संबंध ,
रिश्ता
-
परिभाषा - एक साथ बँधने, जुड़ने या मिलने आदि की क्रिया, अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
बाढ़ के कारण गाँव का संबंध अन्य स्थानों से टूट गया है। / प्रेम-भाव से आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।
- समानार्थी शब्द -
संबंध ,
संपर्क
-
परिभाषा - व्याकरण में वह कारक जिससे एक शब्द का दूसरे शब्द के साथ संबंध सूचित होता है
- वाक्य में प्रयोग -
संबंधकारक की विभक्ति का, के, की, रा, रे री आदि हैं जैसे यह राम की पुस्तक है।
- समानार्थी शब्द -
संबंधकारक ,
षष्ठी ,
संबंध
-
परिभाषा - मनुष्यों का वह पारस्परिक संबंध जो एक ही कुल में जन्म लेने अथवा विवाह आदि करने से होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मधुरिमा से आपका क्या नाता है ?
- समानार्थी शब्द -
नाता ,
रिश्ता ,
संबंध