- 
                                  परिभाषा -  ऐसे राज्यों का समूह जो अपने-अपने क्षेत्र में कुछ स्वतंत्र हों, पर कुछ विशिष्ट कार्य के लिए किसी केंद्रीय शासन के अधीन हों
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संघ का शासन है।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    यूनियन    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  प्राचीन बौद्ध भिक्षुओं आदि का धार्मिक समाज
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   निर्वाण प्राप्ति के लिए लोग संघ की शरण में जाते हैं।
                                
 
                                
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  प्राचीन बौद्ध भिक्षुओं आदि का धार्मिक निवास स्थान
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   इगतपुरी में एक प्रसिद्ध संघ है।
                                
 
                                
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  जीव विज्ञान में सजीवों के किए हुए सबसे बड़े पाँच विभाग या सजीवों का सबसे ऊपरी स्तर पर किया हुआ वर्गीकरण
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   जीव विज्ञान का छात्र होने के कारण मुझे संघो के बारे में अच्छी जानकारी है।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    साम्राज्य    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  * प्राकृतिक वस्तुओं का प्राथमिक वर्ग
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   खनिज वर्ग भी संघ के अंतर्गत आता है।
                                
 
                                
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  * कुछ निश्चित उद्देश्य के लिए बना कंपनियों का समूह
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   संघ की बैठक में सभी सदस्य कंपनियों ने भाग लिया।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    समवाय-संघ    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  एक राजनैतिक इकाई जो पहले स्वतंत्र या आत्मनिर्भर लोगों या संस्थाओं द्वारा बनाई गई हो
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। / बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भी अपना एक संघ बनाया है।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    यूनियन    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी धर्म के लोग जो एक साथ रहते हैँ
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   अधिकतर धार्मिक संघ धर्म प्रचार में लगे रहते हैं।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    धार्मिक संघ    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी विशेष कार्य, प्रदर्शन, व्यवसाय आदि के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   हमारे शहर में चित्रकूट की राम-लीला मंडली आई हुई है।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    मंडली     , 
                                  
                                    टोली     , 
                                  
                                    दल    
                                  
                                
 
                                
                                 
                              
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  * यूनाइटेड स्टेट या संघीय राज्य (खासकर अमरीकी गृह युद्ध के दौरान के उत्तरी राज्य )
                                
 
                                - वाक्य में प्रयोग - 
                                   ली मेरीलैंड को यूनियन से अलग करना चाहता था।
                                
 
                                
                                
                                - समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    यूनियन     , 
                                  
                                    नॉर्थ     , 
                                  
                                    नार्थ