-
परिभाषा - राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है ।
- समानार्थी शब्द -
प्रशासन ,
हुकूमत
-
परिभाषा - देश, राज्य आदि का शासन-प्रबंध करने वाली संस्था या सत्ता
- वाक्य में प्रयोग -
अच्छी सरकार जनता के हितों का ध्यान रखती है।
- समानार्थी शब्द -
सरकार ,
प्रशासन
-
परिभाषा - किसी शासक के राज्य करने का समय
- वाक्य में प्रयोग -
श्रीराम के राज में लोग सुखी थे।
- समानार्थी शब्द -
राज्य
-
परिभाषा - वह शक्ति जो अधिकार,बल या सामर्थ्य का उपभोग करके अपना काम करती हो
- वाक्य में प्रयोग -
इन्दिरा गाँधी ने उन्नीस सौ पचहत्तर में अपनी सत्ता के दौरान आपात काल की घोषणा की थीं ।
- समानार्थी शब्द -
सत्ता ,
हुकूमत ,
प्रभुत्व