-
परिभाषा - मूर्ति, निर्माल्य आदि को नदी आदि में बहाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
पूजा के बाद हमने मूर्ति का विसर्जन किया।
- समानार्थी शब्द -
भसान ,
अपसर्जन
-
परिभाषा - देव-पूजन के सोलह उपचारों में से अंतिम उपचार जिसमें आहूत देवता के प्रति यह निवेदन होता है कि अब पूजन हो चुका, आप कृपया प्रस्थान करें
- वाक्य में प्रयोग -
सत्यनारायण की पूजा में विसर्जन के पश्चात् सबने प्रसाद ग्रहण किया।
-
परिभाषा - श्रद्धा या दयापूर्वक किसी को कुछ देने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
दान के वक्त कंजूष सेठ जी की मुट्ठी बंद हो जाती है।
- समानार्थी शब्द -
दान
-
परिभाषा - किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
पत्नी तथा बच्चों के परित्याग के पश्चात् वह कभी सुखी नहीं रहा।
- समानार्थी शब्द -
परित्याग ,
त्याग ,
परिहार
-
परिभाषा - एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
हम मुंबई से दिल्ली सफ़र कर रहे थे।
- समानार्थी शब्द -
गमन ,
प्रस्थान ,
रवानगी
-
परिभाषा - किसी काम की समाप्ति
- वाक्य में प्रयोग -
अंत भला तो सब भला।
- समानार्थी शब्द -
समाप्ति