-
परिभाषा - किसी वस्तु को बिक्री या सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वितरित या प्रकाशित करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
वे अपनी तीसरी पुस्तक के विमोचन के लिए दिल्ली गए हैं।
-
परिभाषा - सवारी में से खींचने वाले जानवर को खोलने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
गाड़ी या रथ में से घोड़ों या बैलों के विमोचन के बाद उन्हें दाना पानी देना चाहिए।
-
परिभाषा - किसी प्रकार के नियंत्रण, सीमा आदि से अलग या बाहर करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
अर्जुन के धनुष से बाण का विमोचन शत्रुओं के हृदय में भय पैदा कर देता था।
-
परिभाषा - छोड़ने या बंधन से मुक्त करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
मैं उस बदमाश की छुड़ाई इतनी आसानी से नहीं करूँगा।
- समानार्थी शब्द -
छुड़ाई ,
बंधनमुक्ति ,
बंधन-मुक्ति
-
परिभाषा - किसी प्रकार के जंजाल, झंझट, जाल, बंधन से मुक्त होने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी प्रकार के बंधन से मुक्ति की आकांक्षा हर एक की होती है। / बंधन से छुटकारा पाकर पंछी आकाश में उड़ गया l
- समानार्थी शब्द -
छुटकारा ,
उन्मुक्ति ,
आज़ादी