-
परिभाषा - किसी को बाँहों में भरकर गले से लगाना
- वाक्य में प्रयोग -
बहुत दिनों बाद मिलने पर माँ ने रीना को लिपटा लिया।
- समानार्थी शब्द -
गले मिलना ,
गले लगाना
-
परिभाषा - किसी वस्तु के ऊपर दूसरी वस्तु की परत चढ़ाना
- वाक्य में प्रयोग -
सीमा उपहारों को सुनहरे पेपर में लपेट रही है।
- समानार्थी शब्द -
लपेटना ,
लपटाना
-
परिभाषा - सूत आदि लच्छे आदि के रूप में करना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ऊन लपेट रही है।
- समानार्थी शब्द -
लपेटना ,
लपटाना
-
परिभाषा - किसी, व्यक्ति वस्तु आदि को अपने शारीरिक अंग के इतने पास रखना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे को छूए
- वाक्य में प्रयोग -
वह काम करते समय भी अपनी बेटी को सीने से चिपकाती है।
- समानार्थी शब्द -
चिपकाना ,
चिपटाना