-
परिभाषा - किसी बात ज़ोर से या गुस्से से बोलना
- वाक्य में प्रयोग -
वह दोनो आपस में झगड़ रही हैं।
- समानार्थी शब्द -
झगड़ना ,
झगड़ा करना
-
परिभाषा - बिना हथियार के लड़ाई करना
- वाक्य में प्रयोग -
ज़रूरत पड़ने पर मैं तुमसे लड़ भी सकती हूँ।
- समानार्थी शब्द -
लड़ाई करना
-
परिभाषा - किसी अधिकार आदि की प्राप्ति या किसी वस्तु आदि को बनाए रखने के लिए लगे रहना
- वाक्य में प्रयोग -
वह मानवाधिकार के लिए लड़ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
लड़ाई करना
-
परिभाषा - ऐसी स्थित में आना या पहुँचना कि ठीक तरह से बराबरी या सामना हो अथवा किसी प्रकार की अनुकूलता या समानता की सिद्धि हो
- वाक्य में प्रयोग -
उनसे आँखे लड़ी और प्यार हो गया।"
- समानार्थी शब्द -
भिड़ना ,
मिलना
-
परिभाषा - मेल मिल जाना या पूर्ण रूप से ठीक होना
- वाक्य में प्रयोग -
हिसाब लड़ गया।
- समानार्थी शब्द -
सटीक होना ,
सटीक बैठना
-
परिभाषा - बराबर वालों से लड़ाई या विरोध करना
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम मुझसे हमेशा प्रतिद्वंद्विता करता है।
- समानार्थी शब्द -
प्रतिद्वंद्विता करना
-
परिभाषा - विरोधी को परास्त करने के लिए उसके ख़िलाफ हथियार उठाना
- वाक्य में प्रयोग -
रानी लक्ष्मीबाई ने अँग्रेज़ों के साथ वीरतापूर्वक युद्ध किया।
- समानार्थी शब्द -
युद्ध करना ,
जूझना
-
परिभाषा - आपस में लड़ने की क्रिया, अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
हम में हमेशा लड़ाई होती है।
- समानार्थी शब्द -
लड़ाई
-
परिभाषा - दो वस्तुओं आदि का एक-दूसरे से ज़ोर से लगना
- वाक्य में प्रयोग -
दो कारें आपस में टकरा गईं।
- समानार्थी शब्द -
टकराना ,
भिड़ना ,
भिड़ंत होना
-
परिभाषा - बिच्छू,मधुमक्खी आदि का अपने जहरीले काँटों द्वारा जीवों के शरीर में जहर पहुँचाना
- वाक्य में प्रयोग -
खेत में सोहन को बिच्छू ने डंक मार दिया।
- समानार्थी शब्द -
डंक मारना ,
डंकियाना ,
डसना
-
परिभाषा - किसी के अनुरूप होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस संस्था का प्रधान हमारे अनुकूल हैं। / मेरी किस्मत लड़ी कि मैं दुर्घटना से बच गया।
- समानार्थी शब्द -
अनुकूल होना ,
मुआफिक होना ,
मुआफिक उतरना
-
परिभाषा - किसी मुद्दे पर सहमत न होना
- वाक्य में प्रयोग -
राम और श्याम एक दूसरे से बहस कर रहे थे।
- समानार्थी शब्द -
बहस करना ,
वाद-विवाद करना