-
परिभाषा - ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या
- वाक्य में प्रयोग -
पुराने समय में लोग रसायन पर विश्वास करते थे।
- समानार्थी शब्द -
स्वर्ण सिद्धि ,
कीमियागरी
-
परिभाषा - वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है
- वाक्य में प्रयोग -
वैद्यजी ने यह रसायन खाने के लिए कहा है।
-
परिभाषा - रसायन से संबंधित द्रव्य
- वाक्य में प्रयोग -
प्रयोगशाला में रसायनों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
रासायनिक द्रव्य
-
परिभाषा - वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है
- वाक्य में प्रयोग -
रासायनिकी अभियांत्रिकी विभाग की एक शाखा है।
- समानार्थी शब्द -
रासायनिकी ,
रसायन शास्त्र ,
रसायन विज्ञान