-
परिभाषा - लाल रंग का पुनर्नवा
- वाक्य में प्रयोग -
रक्त-पुष्पिका का औषधीय उपयोग होता है।
- समानार्थी शब्द -
रक्त-पुष्पिका
-
परिभाषा - एक प्रकार का बढ़िया केला
- वाक्य में प्रयोग -
माला ने बाज़ार से दो दर्जन चंपा केले खरीदे।
- समानार्थी शब्द -
चंपा केला ,
चंपक ,
चंपा
-
परिभाषा - एक प्रकार का पौधा जिसमें डालियाँ और टहनियाँ नहीं होतीं
- वाक्य में प्रयोग -
नागदौना की पत्तियाँ हाथभर लंबी और दो, तीन अंगुल चौड़ी होती हैं।
- समानार्थी शब्द -
नागदौना ,
नागपत्रा ,
नागदमनी
-
परिभाषा - एक बहुत बड़ा वृक्ष जिसमें लाल फूल आते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बसंत ऋतु में सेमल का झाड़ लाल फूलों से भरा हुआ होता है।
- समानार्थी शब्द -
सेमल ,
सेमर ,
सेमर वृक्ष