-
परिभाषा - एक शाकाहारी चौपाया जो मैदानों और जंगलों में रहता है ।
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने हिरन को चिड़ियाघर में देखा था। / मैंने हिरण को चिड़ियाघर में देखा था।
- समानार्थी शब्द -
हिरण ,
हिरन
-
परिभाषा - नर हिरण
- वाक्य में प्रयोग -
हिरण और हिरणी का एक जोड़ा बाग में उछल-कूद कर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
हिरण ,
हिरन
-
परिभाषा - बारह राशियों में से दसवीं राशि जिसमें उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन पाद,पूरा श्रवण और धनिष्ठा के आरंभ के दो पाद हैं
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल जानना है।
- समानार्थी शब्द -
मकर राशि ,
मकर ,
मकरराशि
-
परिभाषा - कार्तिक के बाद और पौष के पहले का महीना जो अंग्रेजी महीने के नवम्बर और दिसम्बर के बीच में आता है
- वाक्य में प्रयोग -
गीता के छोटे भाई का जन्म मार्गशीर्ष में हुआ था।
- समानार्थी शब्द -
मार्गशीर्ष ,
अगहन ,
आग्रहायण
-
परिभाषा - वह काल जब चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मृगशिरा नक्षत्र में गृह प्रवेश का आयोजन किया है।
- समानार्थी शब्द -
मृगशिरा ,
मृगशिरा नक्षत्र ,
आग्रहायण
-
परिभाषा - सत्ताईस नक्षत्रों में से पाँचवाँ
- वाक्य में प्रयोग -
मृगशिरा रोहिणी के बाद का नक्षत्र है।
- समानार्थी शब्द -
मृगशिरा ,
मृगशिरा नक्षत्र ,
आग्रहायण