-
परिभाषा - खड़े होने, बैठने आदि में शरीर के अंगों की कोई स्थिति
- वाक्य में प्रयोग -
इस फोटो में आपकी मुद्रा बताती है कि आप सो रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
ठवन ,
पोज
-
परिभाषा - मन का भाव प्रकट करने वाली कोई शारीरिक चेष्टा
- वाक्य में प्रयोग -
बहरों को इशारे से बात समझानी पड़ती है ।
- समानार्थी शब्द -
इशारा ,
संकेत ,
इंगित
-
परिभाषा - रुपये, पैसे आदि जो विनिमय के साधन हैं
- वाक्य में प्रयोग -
भारत की मुद्रा रुपया है।
- बहुवचन -
मुद्राएँ
- समानार्थी शब्द -
करेंसी
-
परिभाषा - ऐसी अँगूठी जिस पर किसी का नाम या कोई वैयक्तिक चिह्न अंकित हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्राचीन भारत में राजा, व्यापारी आदि मुद्रा पहनते थे ।
-
परिभाषा - अक्षर, चिह्न, नाम आदि की छाप लेने या उन्हें दबाकर अंकित करने का ठप्पा
- वाक्य में प्रयोग -
प्रधानाचार्य ने अपने नाम की एक मुहर बनवाई ।
- समानार्थी शब्द -
मुहर ,
मोहर
-
परिभाषा - उँगली में पहनने का एक प्रकार का आभूषण
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम दाहिने हाथ की पाँचों उँगलियों में अँगूठी पहनता है ।
- समानार्थी शब्द -
अँगूठी ,
मुद्रिका
-
परिभाषा - योग का आसन या शरीर के अवययों की विशिष्ट रचना
- वाक्य में प्रयोग -
योगासन से बहुत सारे रोगों का निवारण होता है ।
- समानार्थी शब्द -
योगासन ,
योग आसन ,
आसन