- 
                                  परिभाषा -  शब्दों या ध्वनियों से युक्त, बोलता हुआ
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   बच्चों के आते ही सूना घर मुखरित हो उठा।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    मुखरित    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  जो किसी भी क्षेत्र का प्रमुख हो
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   वह इस मंडल का प्रधान कार्यकर्ता है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    प्रधान     , 
                                  
                                    अग्रगण्य     , 
                                  
                                    प्रमुख    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  बहुत बोलने वाला
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   बातूनी बच्चों से अध्यापिका परेशान हैं।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    बातूनी     , 
                                  
                                    वाचाल     , 
                                  
                                    अतिभाषी    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  जिसकी बोली कड़वी हो या कटु बोलने वाला
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   श्याम के मुँह मत लगो वह कटुभाषी व्यक्ति है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    कटुभाषी     , 
                                  
                                    कुभाषी     , 
                                  
                                    सख्तज़बान    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  प्रलाप करने वाला या पागलों की तरह व्यर्थ की बातें बोलने वाला
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   उसकी बातों में न आना,वह एक  प्रलापी व्यक्ति है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    प्रलापी     , 
                                  
                                    अतिवक्ता     , 
                                  
                                    बकवादी    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  जो अनुचित या कटु बातें कहने में संकोच न करता हो या जो किसी के मुँह पर बिना उसका लिहाज किए या धृष्टतापूर्वक उल्टी-सीधी बातें कहता हो
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   मुँहफट व्यक्ति किसी को भी कुछ भी बोलता है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    मुँहफट     , 
                                  
                                    मुँह-फट     , 
                                  
                                    मुँह-ज़ोर