-
परिभाषा - महाराष्ट्र राज्य की भाषा
- वाक्य में प्रयोग -
मैं मराठी सीख़ रहा हूँ ।
- समानार्थी शब्द -
मरहठी
-
परिभाषा - महाराष्ट्र का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
मराठी साहित्य बहुत विकसित है । / नेताजी पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में मंच पर पधारे ।
- समानार्थी शब्द -
महाराष्ट्री ,
महाराष्ट्रियन
-
परिभाषा - महाराष्ट्र का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो
- वाक्य में प्रयोग -
कई मराठी मेरे अच्छे मित्र हैं ।
- समानार्थी शब्द -
महाराष्ट्री ,
महाराष्ट्रियन
-
परिभाषा - जो महाराष्ट्र का मूल या स्थानांतरित निवासी हो और जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो
- वाक्य में प्रयोग -
संत तुकाराम का मराठी लोगों पर अधिक प्रभाव है ।
- समानार्थी शब्द -
महाराष्ट्री ,
महाराष्ट्रियन
-
परिभाषा - जिनकी मातृभाषा मराठी हो
- वाक्य में प्रयोग -
तात्यापारा में मराठी लोगों की बहुलता है ।
- समानार्थी शब्द -
मराठीभाषी ,
मराठी-भाषी