-
परिभाषा - किसी की जिम्मेदारी बनकर रहने तथा उसके लिए कुछ उपयोगी न होने की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
कर्महीन व्यक्ति पृथ्वी पर भार हैं ।
- समानार्थी शब्द -
बोझ ,
बोझा
-
परिभाषा - किसी पर लादा गया सामान
- वाक्य में प्रयोग -
मैं इससे भी ज़्यादा बोझ उठा सकता हूँ ।
- समानार्थी शब्द -
बोझ
-
परिभाषा - एक में बंधी हुई चीज़ों का ढेर
- वाक्य में प्रयोग -
किसान लकड़ियों का बोझा बैलगाड़ी में लाद रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
बोझा ,
बोझ
-
परिभाषा - किसी चीज़ का भार
- वाक्य में प्रयोग -
इस चीज़ का वज़न बहुत भारी है ।
- समानार्थी शब्द -
वज़न ,
तौल
-
परिभाषा - किसी कार्य या बात का लिया जाने वाला भार
- वाक्य में प्रयोग -
इस काम को करने की जिम्मेदारी कौन लेगा ? / राम ने इस काम दायित्व मुझपे सोप दिया l
- समानार्थी शब्द -
जिम्मेदारी ,
दायित्व ,
जिम्मेवारी