-
परिभाषा - घर का वह कमरा जहाँ सब बैठते हैं और लोगों से मिलते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बैठक में दादा जी के साथ कुछ और लोग बैठे हैं।
- बहुवचन -
बैठकें
- समानार्थी शब्द -
हॉल ,
दीवानख़ाना
-
परिभाषा - किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक
- वाक्य में प्रयोग -
सभा में राजा के सभी मंत्री उपस्थित थे।
- बहुवचन -
बैठकें
- समानार्थी शब्द -
सभा ,
अधिवेशन
-
परिभाषा - बैठने का स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
बैठक खचाखच भरी है।
- समानार्थी शब्द -
आस्थान ,
आसथान
-
परिभाषा - एक कसरत जिसमें बार-बार उठा और बैठा जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
पहलवान जी सुबह-सुबह उठक-बैठक करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
उठक-बैठक ,
बैठकी
-
परिभाषा - चारों ओर से खुली हुई जगह जहाँ बहुत से लोग बैठते हों
- वाक्य में प्रयोग -
गाँव के चौपाल पर लोग इकट्ठे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
चौपाल
-
परिभाषा - बैठने का कोई विशिष्ट ढंग या मुद्रा
- वाक्य में प्रयोग -
भोजन करते समय आसन पर ध्यान देना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
आसन
-
परिभाषा - योग का आसन या शरीर के अवययों की विशिष्ट रचना
- वाक्य में प्रयोग -
योगासन से बहुत सारे रोगों का निवारण होता है।
- समानार्थी शब्द -
योगासन ,
योग आसन ,
आसन