-
परिभाषा - घड़े रखने के लिए धान के पयाल, घास आदि को बुन और लपेटकर बनाई हुई गेंड़ुरी
- वाक्य में प्रयोग -
दादी बीड़ा बना रही है।
- समानार्थी शब्द -
बींड़ा ,
बींड
-
परिभाषा - धान की पयाल को बुन और लपेटकर बनाया हुआ गोल आसन
- वाक्य में प्रयोग -
गाँव के लोग आग के किनारे बीड़े पर बैठकर आग तापते हैं
- समानार्थी शब्द -
बींड़ा ,
बींड
-
परिभाषा - वह जो पान के पत्ते पर कत्था, चूना लगाकर उसे लपेटने या तह करने पर प्राप्त होता है
- वाक्य में प्रयोग -
दादी बहुत पान खाती हैं।
- समानार्थी शब्द -
पान ,
गिलौरी
-
परिभाषा - एक में बंधी हुई चीज़ों का ढेर
- वाक्य में प्रयोग -
किसान लकड़ियों का बोझा बैलगाड़ी में लाद रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बोझा ,
बोझ ,
भार
-
परिभाषा - कपड़े आदि की बनी हुई छोटी गोल गद्दी जो बोझ उठाते समय सिर पर रख लेते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
किसान ने बोझ उठाने के लिए सर पर इँडुआ रखा।
- समानार्थी शब्द -
इँडुआ ,
गेंडुरी ,
गिंडुरी