परिभाषा - कोई काम करने का नंबर
वाक्य में प्रयोग -
खेल में गेंद फेकने की सबकी बारी आई।
बहुवचन -
बारियाँ
परिभाषा - बरतन के मुँह का घेरा
वाक्य में प्रयोग -
कटोरी की बारी से हाथ कट गया।
समानार्थी शब्द -
औंठ ,
आँवठ
परिभाषा - खेतों, बगीचों आदि में थोड़ी-थोड़ी दूर पर मेड़ों से बनाये हुए वे विभाग जिनमें पौधे लगाए जाते हैं
वाक्य में प्रयोग -
किसान खेत में क्यारियाँ बना रहा है।
समानार्थी शब्द -
क्यारी
परिभाषा - हथियार का तेज़ किनारा
वाक्य में प्रयोग -
चाकू की धार मुड़ गई है।
समानार्थी शब्द -
धार ,
बाढ़
परिभाषा - कोई कार्य करने या खेल खेलने का वह अवसर जो सब खिलाड़ियों को बारी-बारी से मिलता है
वाक्य में प्रयोग -
अब राम की पारी है।
समानार्थी शब्द -
पारी ,
नंबर ,
बाज़ी
परिभाषा - लिखने के समय काग़ज़ आदि के किनारे खाली छोड़ी हुई जगह
वाक्य में प्रयोग -
कोरे काग़ज़ पर लिखते समय हाशिया अवश्य छोड़ना चाहिए।
समानार्थी शब्द -
हाशिया ,
उपान्त ,
मार्जिन
परिभाषा - कोई वस्तु जो किसी चीज़ को चारों ओर से घेरती है।
वाक्य में प्रयोग -
उसने खेत के चारों ओर घेरा लगा रखा है। / उसने अपने खेत के चारों ओर कँटीले तारों की बाड़ लगा रखी है। / उसने अपने खेत के चारों ओर कँटीले तारों की घेर लगा रखा है।
समानार्थी शब्द -
घेर ,
बाड़ ,
घेरा
परिभाषा - किसी बगीचे में उगे हुए फूल, फल और वनस्पतियाँ
वाक्य में प्रयोग -
जानवर सारा बगीचा चर गए।
समानार्थी शब्द -
बगीचा ,
बाग ,
बगिया
परिभाषा - वह जगह जहाँ पेड़, फूल-पौधे लगे हों और लोगों और बच्चों के लिए चलने खेलने की जगह हो
वाक्य में प्रयोग -
मेरे घर के पास एक बड़ी बाग हैं। / मेरे घर के पास के बड़ा बगीचा है। / बच्चे पार्क में खेल रहे हैं। / मेरे घर के पास के बड़ा बगिया है।
समानार्थी शब्द -
बगिया ,
पार्क ,
बाग
परिभाषा - नदी या जलाशय का किनारा
वाक्य में प्रयोग -
नदी के तट पर वह नाव का इंतज़ार कर रहा था।
समानार्थी शब्द -
तट ,
किनारा ,
तीर