-
परिभाषा - यौवन का विकास या जवानी का रंग
- वाक्य में प्रयोग -
सोलहवें साल की बहार देखते ही बनती है।
-
परिभाषा - सुहावना होने या लगने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
वसंत की रौनक चहु ओर दिखाई दे रही है।
- समानार्थी शब्द -
सुहावनापन ,
रौनक
-
परिभाषा - विकसित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
बागों में हर तरफ बहार है।
- समानार्थी शब्द -
प्रफुल्लता ,
रौनक
-
परिभाषा - एक रागिनी
- वाक्य में प्रयोग -
बहार वसंत ऋतु में रात के तीसरे पहर में गाई जाती है।
-
परिभाषा - जाड़ों के बाद आने वाला मौसम जिसमें नए फूल पौधे निकलते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
वसंत ऋतु में बाग बगीचे फूलों से भर जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
बसंत ,
वसंत
-
परिभाषा - शोभित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त के समय आकाश की छटा देखते ही बनती है।
- समानार्थी शब्द -
छटा ,
सौंदर्य ,
शोभा
-
परिभाषा - सुंदर होने की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
इस कविता में प्रकृति की सुंदरता का बहुत अच्छा वर्णन है।
- समानार्थी शब्द -
सुंदरता ,
खूबसूरती ,
सौंदर्य