-
परिभाषा - पागलों की तरह फ़ालतू बातें कहना या बोलना
- वाक्य में प्रयोग -
तेज़ बुखार के कारण वह बड़बड़ा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बर्राना ,
अकबक बोलना
-
परिभाषा - मान, रोष आदि के कारण धीरे-धीरे और अस्पष्ट स्वर में कुछ कहना
- वाक्य में प्रयोग -
दादाजी बैठे-बैठे बड़बड़ा रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
बुदबुदाना ,
बड़बड़ करना
-
परिभाषा - नींद या बेहोशी में बकना
- वाक्य में प्रयोग -
सुमन की दादी रात को सोते समय बर्राती हैं।
- समानार्थी शब्द -
बर्राना ,
बुड़बुडाना
-
परिभाषा - नींद या बेहोशी में बोलने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
दीदी का बर्राना सुनकर मैं डर गई।
- समानार्थी शब्द -
बर्राना ,
बुड़बुडाना
-
परिभाषा - मुँह से अस्पष्ट शब्दों में कुछ बोलने या बड़बड़ाने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
तुम अपनी बड़-बड़ बंद करोगी कि मैं यहाँ से जाऊँ।
- समानार्थी शब्द -
बड़बड़