-
परिभाषा - काम में आने या खर्च होने से रोकना
- वाक्य में प्रयोग -
मनोहर ने कंजूसी द्वारा बहुत पैसा बचाया।
- समानार्थी शब्द -
बचत करना
-
परिभाषा - विपत्ति या कष्ट आदि में न पड़ने देना
- वाक्य में प्रयोग -
चौकीदार ने चोरों से गाँववालों को बचाया।
- समानार्थी शब्द -
रक्षा करना ,
बरकाना
-
परिभाषा - ऐसी क्रिया करना जिससे कुछ या कोई बचे
- वाक्य में प्रयोग -
वह अपनी जान बचाने के लिए चुपचाप उसके पीछे चलता रहा।
- समानार्थी शब्द -
रक्षा करना
-
परिभाषा - दूर या अलग रखना
- वाक्य में प्रयोग -
कीटनाशक दवाओं को बच्चों की पहुँच से बचाना चाहिए।
-
परिभाषा - खराब न होने देना
- वाक्य में प्रयोग -
अचार को तेल में डुबाकर अधिक दिनों तक बचाया जा सकता है।
- समानार्थी शब्द -
सुरक्षित रखना ,
संरक्षित रखना
-
परिभाषा - अतिक्रमण, शिकार करने, मछली आदि मारने से दूर रखना या उपयोग न करने देना
- वाक्य में प्रयोग -
इस झील को बचाइए।
- समानार्थी शब्द -
संरक्षित रखना ,
सुरक्षित रखना