-
परिभाषा - जो चटकीला या शोख न हो
- वाक्य में प्रयोग -
विधवाओं को हल्के रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
हल्का
- विलोम शब्द -
चटकीला
-
परिभाषा - जिसमें कोई स्वाद न हो
- वाक्य में प्रयोग -
सीता को फीका भोजन पसंद नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
स्वादहीन
- विलोम शब्द -
स्वादिष्ट
-
परिभाषा - जो मजेदार न हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह आपके लिए फीकी कहानी होगी, मुझे तो इसमें आनंद आ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
नीरस ,
रसहीन
-
परिभाषा - जिसमें शक्कर, नमक या मिर्च आदि न डला या डाला हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैं फीकी चाय पसन्द करती हूँ।
-
परिभाषा - शक्कर, नमक या मिर्च आदि की जितनी मात्रा होनी चाहिए उससे कम डला या डाला हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे फ़ीकी सब्ज़ी बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।
-
परिभाषा - जिसकी कान्ति मलिन पड़ गई हो
- वाक्य में प्रयोग -
माँ को देखते ही बेटे का म्लान चेहरा खिल उठा।
- समानार्थी शब्द -
मुरझाया ,
कुम्हलाया ,
निस्तेज
-
परिभाषा - जो तेज से हीन हो या जिसमें तेज न हो
- वाक्य में प्रयोग -
सदा चिन्तित रहने की वज़ह से उसका चेहरा जवानी में ही तेजहीन लगता है।
- समानार्थी शब्द -
तेजहीन ,
निस्तेज ,
बुझा हुआ