-
परिभाषा - किसी को बंधन से मुक्त करने या कराने के लिए लिया या दिया गया धन
- वाक्य में प्रयोग -
अपहरणकर्ताओं ने मोहन के पिता से एक लाख रुपये फिरौती ली।
- समानार्थी शब्द -
छुड़ौती ,
छोड़ौती
-
परिभाषा - धन देकर छुड़ाने या बंधनमुक्त करने या कराने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उनका फिरौती का वादा झूठा था।
- समानार्थी शब्द -
बंधनमुक्ति ,
बंधन-मुक्ति
-
परिभाषा - वह धन जो दुकानदार किसी बेची हुई वस्तु को वापस लेते समय विक्रय-मूल्य में से काट लेता है
- वाक्य में प्रयोग -
सुनार ने हार की फिरौती बहुत ज्यादा ली।
-
परिभाषा - किसी चीज को लौटाने, फेरने या वापस करने या लेने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
दूकानदार ने वापसी के लिए लाई गई चीज़ों को वापस नहीं लिया।
- समानार्थी शब्द -
वापसी ,
प्रत्यर्पण
-
परिभाषा - वापस आने या लौटने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
वापसी के समय हमलोग वाराणसी होकर आएँगे। / दिल्ली से आप कब वापसी करेंगे। / आज श्याम का गाँव से लौटना सम्भव नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
वापसी ,
लौटान ,
प्रत्यर्पण