-
परिभाषा - खूब घूमनेवाला लकड़ी आदि का एक गोल छोटा खिलौना
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा फिरकी नचा रहा है।
- बहुवचन -
फिरकीयाँ
- समानार्थी शब्द -
भँभरी ,
चकरी
-
परिभाषा - कील के आधार पर घूमने वाला गोलाकार टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
फिरकी अपने आधार से निकलकर दूर फेंका गया ।
-
परिभाषा - चरखे में का चमड़े का गोल टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
वे टूटी फिरकी को जोड़ने में लगे हैं ।
-
परिभाषा - कुश्ती का एक पेंच
- वाक्य में प्रयोग -
कुश्तीबाज ने विपक्षी को फिरकी देकर जमीन पर पटक दिया ।
-
परिभाषा - मालखंभ की एक कसरत
- वाक्य में प्रयोग -
मंगल फिरकी में निपुण है ।
-
परिभाषा - सिलाई मशीन में लगायी जानेवाली वह गोल लोहे या प्लास्टिक की वस्तु जिस पर धागा लपेटा रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
सिलाई करते समय बाबिन और सुई में लगे धागे एक ही रंग के होने चाहिए ।
- समानार्थी शब्द -
बाबिन ,
बॉबिन
-
परिभाषा - कागज आदि का बना वह खिलौना जो हवा की सहायता से नाचता है
- वाक्य में प्रयोग -
जितनी तेज हवा बहेगी चकरी उतनी तेज नाचेगी ।
- समानार्थी शब्द -
चकरी ,
नचौना