-
परिभाषा - लम्बाई, गहराई और चौड़ाई मापने की एक चीज़
- वाक्य में प्रयोग -
वह फ़ीते से सड़क नाप रहा था।
- बहुवचन -
फ़ीते
- समानार्थी शब्द -
टेप
-
परिभाषा - कोई वस्तु लपेटने, बाँधने आदि के लिए विशेष प्रकार के कपड़े या प्लास्टिक आदि की लम्बी पट्टी
- वाक्य में प्रयोग -
फ्रॉक में लगे रंगीन और चमकदार फ़ीते सुन्दर लग रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
रिबन
-
परिभाषा - जूता बांधने का बंद
- वाक्य में प्रयोग -
फीता खुलकर पैर में उलझ गया ।
- समानार्थी शब्द -
बंद
-
परिभाषा - वह चीज़ जिससे कुछ बाँधा जाए
- वाक्य में प्रयोग -
उपहार को बहुत सुंदर बंद से बाँधा गया है ।