-
परिभाषा - क्रोधपूर्वक जोर से कोई बात कहना
- वाक्य में प्रयोग -
वह एक भोली लड़की को फटकार रहा था।
- समानार्थी शब्द -
डाँट पिलाना ,
डाँट बताना
-
परिभाषा - कपड़ा पटक-पटककर साफ़ करना
- वाक्य में प्रयोग -
सीता चादर फटकार रही है।
- समानार्थी शब्द -
फटकना
-
परिभाषा - किसी वस्तु को इस प्रकार वेगपूर्वक और झटके से हिलाना कि उसमें से फट शब्द हो
- वाक्य में प्रयोग -
घुड़सवार बार-बार चाबुक फटकार रहा है।
-
परिभाषा - चीजों को इस प्रकार हिलाना या झटका मारना कि वे छितरा जाएँ
- वाक्य में प्रयोग -
साधु नहाकर अपनी जटा फटकार रहे हैं।"
-
परिभाषा - प्रहार करने के लिए शस्त्र आदि को इधर-उधर हिलाना
- वाक्य में प्रयोग -
भीम ने दुर्योधन को मारने के लिए गदा फटकारा।
-
परिभाषा - सूप में अन्न आदि रखकर उसे उछालते हुए साफ़ करना
- वाक्य में प्रयोग -
गेहूँ को पिसाने से पहले फटकते हैं।
- समानार्थी शब्द -
फटकना
-
परिभाषा - धिक् कहकर बहुत तिरस्कार करना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने अपने बेईमान बेटे को बहुत धिक्कारा।
- समानार्थी शब्द -
धिक्कारना ,
लानत-मलामत करना
-
परिभाषा - सूप में अन्न आदि रखकर उसे उछालते हुए साफ़ करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
फटकने के बाद ही गेहूँ को पिसाना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
फटकना ,
झटकना
-
परिभाषा - कपड़े आदि को धोने या साफ़ करने के लिए किसी सतह पर पटकने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उसने चादरों को फटकने के बाद खंगाल लिए।
- समानार्थी शब्द -
फटकना ,
फटकन