-
परिभाषा - रस्सी, तार आदि का घेरा जिसके बीच में पड़ने से जीव बंध जाता है, और बंधन कसने से मर जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी ने खरगोश को फंदे से बाँध दिया।
- बहुवचन -
फंदे
- समानार्थी शब्द -
पाश
-
परिभाषा - क्रोशिए, सलाई आदि की एक बार की बुनाई
- वाक्य में प्रयोग -
उसने एक फंदा सीधा और एक फंदा उलटा बुनकर यह नमूना बनाया है ।
-
परिभाषा - फँसाने वाली वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
पनिहारिन गगरी को फंदे में फँसाकर पानी निकालने लगी ।
- समानार्थी शब्द -
फँसौरी
-
परिभाषा - इस तरह की गई व्यवस्था या परिस्थिति जिसमें फँसने के बाद छुटकारा नहीं होता है
- वाक्य में प्रयोग -
पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाने में लगी हैं ।
- समानार्थी शब्द -
जाल